फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलानी के घर के पास पुलिस से भिड़े समर्थक

Mon, 24 Aug 2015 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के हैदरपोरा निवास के पास उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। गिलानी ने अपने निवास के पास पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके निवास के बाहर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। तय समय पर जब कार्यकर्ताओं ने गिलानी के निवास की ओर बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद समर्थक एक मस्जिद के पास जमा हुए और हुजूम ने एक साथ आगे बढ़ पुलिस के घेरे को तोड़ने का प्रयास किया।

इस पर पुलिस ने पहले पानी की बौछार मारी, लेकिन गिलानी समर्थकों के न मानने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद इलाके में तनाव बना रहा और गिलानी समर्थक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें