फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर CISF से भिड़े लोग, कई घायल

Tue, 09 Sep 2014 03:32 PM IST
विकास/अमर उजाला, रियासी/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के रियासी में मंगलवार को तलवाड विस्थापितों और सीएआईएसएफ के बीच भिडंत हुई है। सीएआईएसएफ के जवानों ने विरोध कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की है।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते तलवाड़ में पिछले 11 दिनों से अघोषित बिजली कटौती चल रही है। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों सलाल डैम के पास प्रदर्शन कर रहे थे।

ये लोग कई दिनों से गुल हुई बिजली को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे थे। सलाल डैम की सुरक्षा में तैनात सीएआईएसएफ ने जब इन लोगों को वहां से हटने को कहा तो लोग भड़क गए और पत्थरबाजी शुरु कर दी।

लोगों ने सीएआईएसएफ पर जमकर पत्थरबाजी की जिसके जबाव में सीएआईएसएफ जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। इस भिडंत में सीएआईएसएफ के पांच जवान घायल हुए है, जबकि 6 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भिडंत में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें