सेना की कश्मीर के कुलगाम में रेड़वानी क्षेत्र में पत्थरबाजों से जमकर झड़प हुई। सूत्रों के मुताबिक सेना को इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां पहुंची पुलिस और सेना के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान लोगों से झड़प हो गई। मामला इस कदर बढ़ा कि लोगों ने सुरक्षाबलों के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्तिथि इतनी बिगड़ी कि सेना ने पत्थरबाजों पर ओपन फायर शुरू कर दिया। जिसमे तीन युवाओं की मौत हो गई। इसके साथ ही कई लोग फायरिंग में घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इन्टरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।
फायरिंग में तीन युवा पत्थरबाजो की हुई मौत
सुरक्षाबालों से हुई झड़प में रेड़वानी क्षेत्र के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबालों ने ओपन फायर कर दिया। इस दौरान तीन युवाओं की मौत हो गई। कुलगाम के फ्रिजिल पीएचसी के डॉ. अजाज ने बताया कि हवूरा निवासी शकीर अहमद (22), इरशाद माजिद (20) और एक युवती अंदलीब (16) की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई।
सर्च ऑपरेशन करने वाली टीम पर चले पत्थर
सेना शनिवार सुबह से ही कुलगाम में रेड़वानी क्षेत्र में आतंवादियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों के ऊपर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद फायरिंग में तीन नागरिकों की मौत हो गई।