फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल और शोपियां में बादल फटा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के त्राल तथा शोपियां जिले में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई। कई पुल और डायवर्जन बह गए। इससे कई गांवों का संपर्क कट गया। कुछ लोग बाढ़ में फंस गए जिन्हें बचा लिया गया। रामबन में भी बादल फटने से भारी तबाही हुई। पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक महिला बह गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय आशिया बेगम ठीकरी गंड़थल इलाके की रहने वाली थी। वह जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने उसका शव बरामद कर लिया है। शोपियां जिले के हुरपुरा इलाके में भी बादल फटने से कई पुल और डायवर्जन बह गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को दोपहर तीन बजे हुरपुरा के जंगल क्षेत्र में बादल फटा। इससे काव्कुल नदी में बाढ़ आ गई। इलाके में करीब आधा दर्जन पुल बह गए। कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान

पुलिस के अनुसार कुछ लोग बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया। दक्षिणी कश्मीर के जिन इलाकों में अचानक बाढ़ आई है वहां फसल को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार की देर रात को बनिहाल के आरबल गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं।

फुट ब्रिज ध्वस्त हो गए। अचानक पानी के तेज बहाव के कारण फसलें तबाह हो गईं। लोगों के घरों में पानी घुस गया। आरबल, चरील, दरिशपुरा, टिठार, बनकूट, खरी और नागम इलाकों में जाने वाले पैदल रास्ते टूट गए। आरबल में मिडिल स्कूल और चरील में मस्जिद की चहारदीवार गिर गई।

बनिहाल के एसडीएम फारूक काजी और तहसीलदार रियाज अहमद ने आरबल इलाके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। नुकसान की भरपाई के लिए लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें