देश के मुख्य न्यायाधीश बीएन रमणा ने सोमवार को पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में चरणों में हाजिरी लगाकर देश की सुख शांति की कामना की। सीजेआई सुबह करीब 10 बजे जम्मू से कार में कटड़ा होते हुए अर्धक्वांरी पहुंचे और वहां से बैटरी कार में सवार होकर मां वैष्णो देवी भवन पर पहुंचे।
कुछ देर विश्राम करने के बाद करीब 11:30 बजे मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। करीब 12 बजे वहां से वह कटड़ा के लिए रवाना हुए। जहां से जम्मू चले गए। मुख्य न्यायाधीश को पत्नी संग हेलीकॉप्टर से दर्शन के लिए जाना था परंतु त्रिकुट पर्वत पर लगी आग के कारण सोमवार को हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां उनकी अगवानी की। संवाद
पंजाव के राज्यपाल ने परिवार सहित दरवार में हाजरी लगाई
पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को अपने परिजनों संग मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। वह परिजनों के साथ जम्मू से विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा दोपहर करीब 1 बजे मां वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर बने पंछी हेलीपैड पर पहुंचे। जहां श्राइन बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वहां से बैटरी कार में सवार होकर राज्यपाल अपने परिजनों के साथ भवन पहुंचे कुछ देर आराम करने के उपरांत परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजरी लगाकर पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति की कामना की। शाम करीब 4:45 बजे राज्यपाल अपने परिजनों के साथ विशेष हेलिकॉप्टरमें सवार होकर सीधे जम्मू के लिए रवाना हो गए।