डॉ. अरुण को मंगलवार को एमसीएच गांधीनगर का इंचार्ज अधीक्षक नियुक्त किया गया था। जबकि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के इंचार्ज उप अधीक्षक डॉ. हरजीत राय को इस अस्पताल के अधीक्षक पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
कोविड की दूसरी लहर में फ्रंटलाइन कर्मचारी फिर मानवता की सेवा में जुट गए हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में चुनौतियां अधिक हैं। लेकिन हजारों फ्रंटलाइन कर्मी पीछे नहीं हटे हैं। इस बार दोगुने जोश के साथ लड़ने की ठान ली है।
विज्ञापन
गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा (एमसीएच) कोविड अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. अरुण शर्मा इस अस्पताल के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू में दो-दो अधीक्षक पदों का नेतृत्व कर रहे हैं। डॉ. अरुण बताते हैं कि जून 2020 में उन्हें गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा कोविड अस्पताल की जिम्मेदारी दी गई और अब तक इस अस्पताल में 750 कोविड मरीज भर्ती हो चुके हैं।
इस अस्पताल में कोविड मरीजों की सर्जरी भी शुरू हो गई है। वह मरीजों की सेवा करके जब घर जाते हैं तो अलग कमरे में रहते हैं। परिवार की सुरक्षा के लिए घर के सदस्यों से दूरी बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि अब कोविड की दूसरी लहर से फिर सबको मिलकर लड़ना होगा। पिछले दस माह से दो दो अस्पतालों का नेतृत्व करने में कई चुनौतियों के साथ परेशानियां भी आईं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।