फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटे, ट्रांसफार्मर जले, घंटों बिजली बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली कट भी जारी हैं। लोगों को आधे से लेकर दस घंटे तक के कट सहने पड़ रहे हैं। ऐसे इलाके जहां पर टांसफार्मर अपग्रेड नहीं हो पाए हैं, वहां ज्यादा दिक्कत है। लोग गर्मी में दिन काटने को मजबूर हैं। पंखे और कूलर भी जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुजवां, गंग्याल, सैनिक कॉलोनी में टांसफार्मर जल गए। इसके अलावा बिजली के तार भी टूट गए। इसके चलते घंटों बिजली बंद रही। लोगों की शिकायत पर बिजली कारपोरेशन के कर्मचारियों ने जले ट्रांसफार्मरों को देर शाम तक बदल दिया। विभाग के अनुसार सितंबर माह में ही बिजली कटों से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान सामान्य हो जाता है और बिजली की मांग भी घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें