फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसीआई ने पीएम से बैंकिंग, एयर कनेक्टिविटी, हाईवे के मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर चैंबर और कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (केसीसीआई) के अध्यक्ष शेख आशिक शुक्रवार को पहली बार दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने यह वाजिब समझा कि जो बातचीत प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली में हुई उसके बारे में लोगों के साथ साझा किया जाए।
विज्ञापन

शेख आशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कोविड के चलते बैठक नहीं हो पा रही थी। दो-तीन दिन पहले फोन आया कि प्रधानमंत्री ने मिलने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि केसीसीआई ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, हेंडीक्राफ्ट, इंडस्ट्रीज आदि से जुड़े लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। आशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इसे जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन ने कोआर्डिनेट किया था।
बैंकिंग, समग्र अर्थव्यवस्था, एयर कनेक्टिविटी, नेशनल हाईवे आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगर श्रीनगर-जिद्दाह फ्लाइट शुरू होती है तो इससे हाजियों को फायदा पहुंचेगा। श्रीनगर-शारजाह फ्लाइट को लेकर युवा उद्यमी, सॉफ्ट लोन आदि जैसे जो भी चीज़ें यहां के व्यावसाइयों की जरुरत है, उसपर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिलाया कि वह कश्मीर के हेंडीक्राफ्ट, कालीन आदि चीज़ों को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिलाया कि वह जब भी कश्मीर आएंगे, यहां के लोगों के लिए कुछ अच्छी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा काम उन तक बातों को पहुंचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें