बिलावर। पंजाब सरकार की ओर से दो दिन पहले 35000 अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने के फैसले का जल शक्ति विभाग बिलावर के अस्थायी कर्मियों व पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। जल शक्ति विभाग बिलावर के प्रधान बीरबल जलमेरिया, उप प्रधान कमलेश बसौतरा आदि ने जम्मू के उपराज्यपाल से सभी अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रदेश में पिछले 25 से अधिक वर्षों से कई हजारों अस्थायी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं कि उन्हें जल्द स्थायी किया जाए। लेकिन सरकार इस संबंध में कुछ नहीं कर रही। अस्थायी कर्मियों ने कहा इस महंगाई के दौर में मात्र 6700 रुपये मिल रहे हैं। बताया कि पिछले 60 महीनों का वेतन बकाया है। संवाद