विजयपुर। मिट्टी तेल डिपो के मालिकों ने कहा कि सांबा को छोड़कर अन्य जिलों में मिट्टी के तेल डिपो खुले हुए हैं। समय पर तेल की आपूर्ति पहुंच रही है। खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध किया कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाला जाए। क्योंकि हम लोग समय-समय पर लाइसेंस फीस जमा कराकर न्यू कराते हैं। उसके बावजूद भी हम लोगों को मिट्टी का तेल समय पर नहीं मिल रहा है।
बुधवार को प्रेसवार्ता में डिपो मालिक रघुवीर सिंह, चंद्रशेखर, दविंदर, गोपाल शर्मा, विजय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, रिंकू, कमल सिंह आदि ने कहा कि
हम लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग हमसे पूछते हैं कि मिट्टी का तेल क्यों नहीं आ रहा है। हम सब को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मिट्टी के तेल की आपूर्ति समय पर नहीं देनी है तो हम लोगों के लाइसेंस बंद किए जाएं। क्योंकि हम लोगों को समय पर फीस जमा करा कर लाइसेंस रिन्यू करने पड़ रहे हैं।