फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में आज से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में आज से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
विज्ञापन

जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के चलते शनिवार से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास इलाकों में 14 जुलाई को सुबह छह से दस, गंग्याल और आसपास इलाकों में 10 को सुबह छह से दस, कंडी, मंडीगला और आसपास इलाकों में 10 और 11 को सुबह नौ से दो, अबटल, सदोह, कैंक और आसपास के इलाकों में 10 से 12 जुलाई को सुबह छह से 11 बजे, चक फलियां, लोअर जगतपुर और रायानी में 10 से 12 जुलाई को सुबह छह से दस, डीसी मोहल्ला, खालकी मंडी, अप्पर मंडी, शिवालिक बल निकेतन हाई स्कूल और जाट मोहल्ला में 12 और 13 को सुबह छह से दस, सवान चक, शास्त्री नगर, नाग नगर और आसपास इलाकों में 12 जुलाई को सुबह छह से दस बजे तक बंद रहेगी।
टांसफार्मर गिरा, कार आई चपेट में
जम्मू। साइंस कॉलेज के पास बारिश के बाद ट्रांसफार्मर गिर गया। इस दौरान एक कार भी चपेट में आ गई। साइंस कालेज और आसपास के इलाके में बिजली देर शाम तक बंद रहेगी। दूसरे ट्रांसफार्मर के माध्यम से आपूर्ति बहाल की गई है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम जारी रहा। कार को मामूली नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध बिजली कनेक्शन काटे
जम्मू। बिजली कारपोरेशन का अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान जारी है। शुक्रवार को गुज्जर नगर, बाहु फोर्ट समेत आसपास के इलाकों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 के करीब कनेक्शनों को काटा गया है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार आगे भी अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान लोगों के बीच बहस भी हुई मगर पुलिस ने शांत कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें