फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिकों पर महंगे दामों पर ईंट बेचने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले के टिप्पर मालिकों ने ईट भट्ठा मालिकों पर महंगे दामों पर ईंट बेचने का आरोप लगाया है। मोहन सिंह, अंग्रेज सिंह, सुरेंद्र सिंह, पितांबर सिंह आदि ने बताया कि कठुआ के ईंट भट्टों से बिलावर इलाके में वे टिप्परों से ईंट सप्लाई करते हैं, लेकिन ईंट भट्ठा मालिकों की मिलीभगत से ईंट महंगे दामों पर बेची जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ में प्रति ईंट सात रुपये दाम वसूले जा रहे हैं और जब लोग बिल मांगते हैं तो प्रति ईंट पांच रुपये का बिल दिया जाता है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के माधोपुर और अन्य इलाकों में इनकी कीमत पांच रुपये प्रति ईंट है। कठुआ इलाके के ईंट भट्ठा मालिक महंगे दामों पर ईंटें मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठुआ से ईंटें बिलावर तक पहुंचने पर किराया आदि मिलाकर ग्राहक को प्रति ईंट नौ रुपये भुगतान करना पड़ रहा है। ग्राहकों से ईंट भट्ठा मालिक दो रुपये प्रति ईंट ज्यादा वसूल रहे हैं और हर दिन लाखों रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए ईंट भट्ठा मालिकों को निर्देश दिए जाएं कि बिल और तय कीमत के हिसाब से ही ईंटों के दाम वसूलें। उन्होंने कहा कि सरकार ईंट भट्ठों पर रेट लिस्ट लगाने का जल्द से जल्द आदेश जारी करे। उन्होंने इस संबंध में जिला उपायुक्त कठुआ से संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें