फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polythene Free Jammu: जम्मू को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए आगे आया शहरवासियों का हुजूम, छात्रों ने निकाली रैली

Tue, 30 May 2023 01:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रैली को मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, मेयर राजिंदर शर्मा व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जम्मूवासियों को जागरूक करने के लिए मुख्य सचिव परेड मैदान से सिटी चौक तक रैली का हिस्सा भी बने।
विज्ञापन
जम्मू में पॉलीथिन फ्री रैली में शामिल छात्र और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सोमवार को पूरा जम्मू सड़कों पर उमड़ पड़ा। अमर उजाला और जम्मू नगर निगम की ओर से आयोजित रैली में शामिल धर्म गुरुओं, पार्षदों, स्कूली, बच्चों, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों ने परेड मैदान में शपथ ली कि अब पॉलिथीन को ना कहना है और इसकी शुरुआत अपने अपने घरों से करनी है।

विज्ञापन


सभी ने घर के साथ ही समाज तथा आस पड़ोस में भी जागरूकता फैलाने की शपथ ली। रैली को मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, मेयर राजिंदर शर्मा व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जम्मूवासियों को जागरूक करने के लिए मुख्य सचिव परेड मैदान से सिटी चौक तक रैली का हिस्सा भी बने।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि पॉलिथीन हमारे खाने तक पहुंच गया है। इसका हमें दूरगामी परिणाम झेलना होगा। यदि हमें जीना है तो पॉलिथीन को अपने जीवन से हटाना ही होगा।
विज्ञापन


सिंगल यूज पॉलिथीन से तो बिल्कुल ही तौबा करना होगा। कहा, अमर उजाला तथा जम्मू नगर निगम का यह अभियान न केवल सराहनीय है, बल्कि जिस प्रकार से जम्मूवासियों को जोड़ा जा रहा है उसके निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

हम आने वाले दिनों में जम्मू को पॉलिथीन मुक्त जम्मू बनाने में कामयाब हो सकेंगे। कहा, जम्मू में कई विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के पहले जंबू जू के उद्घाटन के साथ ही आने वाले दिनों में तवी रिवर फ्रंट का काम भी लोकार्पित होगा

पॉलिथीन का इस्तेमाल हर हाल में रोका जाएगा : मेयर  

मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से जम्मू को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाएगा। इस दिशा में जागरूकता की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जम्मू में पॉलिथीन का इस्तेमाल हर हाल में रोका जाएगा। नगर निगम की ओर से लॉंच होने वाले सैल्यूलोज से बने थैले ही पॉलिथीन का विकल्प होंगे।

सभी नगरवासियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी कीमत पर पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके। पर्यावरण प्रदूषित होने से बचे। जम्मू वासी स्वच्छ, सुंदर, ग्रीन तथा पॉलिथीन मुक्त जम्मू में बेहतर कल का अनुभव कर सकें। 

हर घर तक जागरूकता फैलानी है: डिप्टी मेयर 

डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलोरिया ने कहा कि अमर उजाला तथा नगर निगम की ओर से जम्मू के नागरिकों को पॉलिथीन के खतरे से आगाह करने के लिए अभियान चलाया गया है। इसे हर घर तक पहुंचाना है। नगर निगम ने पॉलिथीन इस्तेमाल पर सख्ती भी की है।

उपयोग करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया है, लेकिन जुर्माना लगाकर लोगों को प्रताड़ित करना नगर निगम का मकसद नहीं है। नगर निगम जागरूक करने के लिए थोड़ी सख्ती कर रहा है। हर नागरिक को यह संकल्प लेना होगा कि वह इसका इस्तेमाल न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें