फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्दल में दबे शव जल्द खोजे जाएं: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बलदेव राज शर्मा ने सद्दल गांव में मलबे में दबे शव खोजने का काम युद्ध स्तर पर किए जाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में वीरवार को संवाददाता सम्मेलन में विधायक ने कहा कि रियासी विधानसभा क्षेत्र को प्राकृतिक आपदा से बहुत क्षति पहुंची है। उन्होंने सद्दल गांव में करीब 40 लोगों के मलबे में दबने से मौत होने की आशंका है। अभी तक केवल 13 शवों को ही निकाला जा सका है।

उन्होंने कहा कि शेष शवों को मलबे से निकालने का काम तेजी से किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों का इंतजार खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक 13 मृतकों के घर वालों को ही साढ़े तीन लाख रुपये मुआवजा मुहैया करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई को सुचारू कराने की मांग

उन्होंने कहा कि लापता लोगों को भी मृत मानकर उनके घर वालों को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की ओर से रियासत के दो क्षतिग्रस्त गांवों सद्दल और सेरी को गोद लेने की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत गांवों का पुनर्निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों को टेंटों में चलाए जाने की मांग भी की, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपप्रधान और रियासी जिला प्रभारी कर्नल उत्तम सिंह, रमेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें