फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी नाशरी टनल मई 2016 तक पूरी होगी

Fri, 04 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने राजस्व, सड़क एवं भवन निर्माण, वन और नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया से कहा है कि वह दस दिनों के भीतर भूमि मुआवजा से संबंधित सभी मसलों का हल करें और भूमि को निर्माण एजेंसियों को मुहैया करवाएं, ताकि तीव्र गति से जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के फोरलेन का काम आगे बढ़ सके।
विज्ञापन


बुखारी ने वीरवार को उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के फोरलेन कार्य की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए।

मंत्री ने कहा श्रमिकों की हड़ताल की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। इसलिए निर्माण एजेंसियां यह भी ध्यान में रखें कि परियोजना से जुड़े काम में अधिकतम स्थानीय लोग लगाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि चिनैनी नाशरी टनल का करीब 81 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और मई 2016 तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें