फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: घाटी के छह जिलों में CIK की रेड, एक शख्स और उसकी बेटी हिरासत में; इस मामले में हुई कार्रवाई

Sun, 09 Nov 2025 10:07 AM IST
अनुज कुमार पीटीआी, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष इकाई काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने रविवार को घाटी के छह जिलों में सिम कार्ड के दुरुपयोग के मामले में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा सिम कार्डों के गैरकानूनी उपयोग की जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
सीआईके की छापेमारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद विरोधी इकाई, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने रविवार को घाटी के छह जिलों में तलाशी अभियान चलाया। आतंकी सरगनाओं ने सिम कार्ड के दुरुपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य कश्मीर में मौजूद आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को और कमजोर करना है।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सीआईके कश्मीर घाटी में यह तलाशी अभियान राष्ट्र-विरोधी तत्वों और आतंकी सहानुभूति रखने वालों द्वारा सिम कार्ड के दुरुपयोग की जांच के तहत चलाया जा रहा है। यह कदम घाटी में सक्रिय आतंकी गतिविधियों और उनके समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

तलाशी अभियान कुलगाम, कुंजर (बारामूला), पुलवामा, गांदरबल, कुपवाड़ा, श्रीनगर और शोपियां जिलों में चलाया गया। इन इलाकों में सीआईके के अधिकारियों ने संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तलाशी के दौरान जांच टीमों ने कुछ सिम कार्ड जब्त किए हैं। ये सिम कार्ड संभवतः आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने या उनके ओवरग्राउंड वर्करों से संपर्क स्थापित करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

कुलगाम जिले में एक व्यक्ति और उसकी 20 वर्षीय बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई आतंकियों के ओवरग्राउंड नेटवर्क की जांच से जुड़ी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति की औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के तहत एक विशेष आतंकवाद विरोधी इकाई है। जो राज्य में आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए काम करती है। यह इकाई लगातार आतंकी गतिविधियों पर नजर रखती है और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए विभिन्न अभियान चलाती है।

सीआईके की यह ताजा कार्रवाई एक दिन पहले पुलिस द्वारा घाटी में की गई व्यापक तलाशी के बाद हुई है। उस कार्रवाई में पाकिस्तान से संचालित होने वाले और भारत के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों में शामिल जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों से जुड़े घरों की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें