फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी के इंस्पेक्टर को कांस्टेबल ने डंडे से पीटा

Tue, 17 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईडी के इंस्पेक्टर को पुलिस के कांस्टेबल ने आम नागरिक समझ कर पीट दिया। इंस्पेक्टर की शिकायत पर पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके खिलाफ जांच भी बिठा दी गई है। थाने एसएचओ ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार को भारत पाकिस्तान मैच के दौरान की है। जो अपने घर के बाहर मैच की जानकारी ले रहे थे। तभी वहां पर पुलिस की फ्लाइंग स्कवायड आ गई और कांस्टेबल ने अपना रोब दिखाते हुए पीट दिया। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 33 में आरपीसी की धारा 332 के तहत कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक्सचेंज रोड पर रहने वाले सीआईडी, सीआई के इंस्पेक्टर दिपांकर सिंह घर के बाहर ही ड्यूटी दे रहे थे। भारत पाकिस्तान मैच की जानकारी लेने की उनकी ड्यूटी थी। तभी वहां पर पंजतीर्थि की फ्लाइंग स्कवायड की टीम गाड़ी आकर रुकी। उसमें से कांस्टेबल मंजीत सिंह उतरा जो गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने आते ही दिपांकर को सड़क पर खड़े होने का कारण पूछा। इस बात पर दोनों की बहस तीखी बहस हो गई। बात इतनी बड़ गई कि धक्का मुक्की शुरू हो गई। कांस्टेबल को नहीं पता था कि दिपांकर सिंह सीआईडी के इंस्पेक्टर हैं। बिना कोई बात किए गाड़ी से डंडा निकाला और इंस्पेक्टर को बुरी तरह से पीट दिया।

दोनों करीब दस मिनट तक मारपीट होती रही। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को छुड़ाया। सोमवार इंस्पेक्टर इसकी शिकायत लेकर पक्का डंगा थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पक्का डंगा के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें