लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले आतंकी रियासत में चर्च और ईसाई संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। खुफिया इनपुट कहते हैं कि तालिबानी और पाक आतंकी मिलकर यह साजिश रच रहे हैं।
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे बौखलाकर आतंकी अब ईसाई समुदाय को निशाना बनाना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि खूंखार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने तालिबान आतंकियों के साथ मिलकर साजिश रची है।
वह चर्च पर हमला कर समुदाय के लोगों को निशाना बनाना चाहते हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खौफ बना सकें। वह भारत में ईसाईयों को निशाना बनाकर बताना चाहते हैं कि भारत में ये लोग सुरक्षित नहीं हैं।