चीन कश्मीर के कुछ भाग और अरूणाचल को अपना हिस्सा बताता रहा है लेकिन इस बार जो चीन ने सभी हदें पार करते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत के नक्शे से बाहर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए चीन की इस हिमाकत को सामने रखा है।
चीन के टीवी चैनल सीसीटीवी ने मोदी के चीन दौरे के खबर को दिखाते हुए भारत और चीन का जो नक्शा दिखाया वह बेहद विवादित है। उमर ने आगे लिखा है कि, ‘और उनकी ओर से कोई विरोध नहीं आया, जो सामान्य तौर पर इस तरह के अपमान पर बिफर पड़ते थे।’
बता दें कि चीन ने इससे पहले भी भारतीय नक्शे के साथ कई बार छेड़छाड़ की है। लेकिन इस नक्शे में अरूणाचल प्रदेश और समूचे जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया है।
And no protest from those who would normally be apoplectic over such an affront. https://t.co/peaVLCLybp— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 14, 2015
उमर को पीएम मोदी से है ये उम्मीद
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि चीन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नत्थी वीजा विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि पीएम नत्थी वीजा को सुलझाने में सफल होंगे।
मैं भी टेराकोटा आर्मी और चीन की महान दीवार का दौरा कर सकूंगा।’ उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के निवासियों को चीन की ओर से नत्थी वीजा दिया जाता है।
I hope @PMOIndia is able to resolve the "stapled visa" issue so that I can also visit the Terracotta Army & Great Wall of China. #bucketlist— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 14, 2015
डीडी नेशनल की ओर से पीएम की जारी एक फोटो के साथ गलत कैप्शन लगाने पर भी उमर कटाक्ष करने से नहीं चूके। फोटो में पीएम हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं, जबकि कैप्शन में लिखा था कि मोदी जियान में लोगों से मिलते हुए।
उमर ने लिखा, ‘भीड़ पर हाथ लहराते इसका अच्छा शीर्षक हो सकता था, क्योंकि लोगों से मिलने का मतलब होता है कि उनसे रूबरू होते हुए बातचीत करना।’
Interacting with people in Xi'an. #ModiInChina pic.twitter.com/Yt41eUNEau— Doordarshan National (@DDNational) May 14, 2015