फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्ट्राया पोस्ट पर पहुंचे 10 राजयों के बच्चे

Fri, 27 Feb 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर पहुंचे दस राजयों के बच्चे बार्डर देखकर गदगद हुए। राष्ट्रीय सद्भावना कार्यक्रम के तहत गुजरात, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, असम, हिमाचल, दिल्ली, झारखंड व अन्य जगहों से पहुंचे युवा ऑक्ट्राया पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को प्रहरी के रूप में देख उत्साहित हुए।
विज्ञापन


गुजरत से आए शिव पटेल, अनुराधा, कावेरी शर्मा, हेमंत देसाई, उमेश का कहना था कि सीमा देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि एक ओर पाकिस्तान के लोगों को उनके अपने खेतों में कार्य करते देखना, दूसरी ओर अपने देश के किसानों की दिनचर्या देखना अपने आप अलग अनुभव है।

युवाओं ने कहा कि भारत के लोग दुनिया में शांति चाहते है। पड़ोसी देश को भी चाहिए कि वह अमन शांति बनाकर रखे। वहीं हिमाचल, असम राजस्थान, हरियाणा के युवाओं का कहना था कि उन्होंने पहली बार सीमा देखी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और अमन के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें