फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लाए गए 2300 नशीले कैप्सूल जब्त

Fri, 27 Feb 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा/विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए विजयपुर में वीरवार को दो लोगों को पकड़ लिया गया। इन दोनों के पास से प्रतिबंधित 2300 कैप्सूल बरामद किए गए। एसडीपीओ विजयपुर शमशेर सिंह संब्याल की देखरेख में थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपियों में सौदागर मल व अजय कुमार दोनों निवासी गगोर (विजयपुर) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी कार (जेके21बी-1864) से जा रहे थे। विजयपुर से रामगढ़ की ओर जाते समय दोनों को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगे। इससे पुलिस का संदेह बढ़ गया। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

कार की तलाशी में पैरावॉन स्पास के 2300 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशीले कैप्सूल पंजाब से लाते थे और उन्हें रामगढ़-विजयपुर क्षेत्र के युवाओं में बेचते थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22  के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गत दिवस भी सांबा में एक व्यक्ति को 1000 से अधिक कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। एक अन्य मामले में विजयपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब के साथ दबोचा। तलाशी के दौरान बाइक (जेके02एएच-5737) से शराब के 52 फ्रूटियां बरामद की गईं। आरोपी महेश कुमार शर्मा घो ब्राह्मणा (रामगढ़) बताया गया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें