फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के मददगार के घर में फटा ग्रनेड, बच्चा घायल

Fri, 23 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से करीब दस किलोमीटर दूर जंगल के पास वीरवार की देर शाम करीब आठ बजे एक ग्रेनेड फटने से एक 13 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के नंबला नामक जंगल के पास आतंकवादियों के एक ओजीडब्ल्यू के घर ग्रेनेड फटने से पड़ोस का बच्चा घायल हो गया। मोहम्मद तूफेल नामक ओजीडब्ल्यू के घर पर उसके पड़ोस का एक बच्चा जफीर अहमद किसी कार्य से गया था।

घायल बच्चे ने बताया कि वह उस घर में पशुओं को घास डाल रहा था। इस बीच छत से कुछ गिरा और फट गया। वहीं जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद अहमद ने बताया कि बच्चे का एक पांव बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसके शरीर पर भी कई जगह ग्रेनेड के छर्रे लगने से घाव हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जम्मू भेजा गया है।

उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घर को सील कर तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस घर में ग्रेनेड फटा है उसे सील कर आसपास कड़ी तलाशी की जा रही है।

इस संबंध में एसएसपी डा. हसीब मुगल का कहना है कि पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि ग्रेनेड ही फटा है या कुछ अन्य विस्फोटक पदार्थ। सूत्रों के अनुसार, ओजीडब्ल्यू कुछ समय पहले आतंकवादियों के लिए काम करता था। कई बार वह पुलिस की गिरफ्त में भी रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें