उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला अंतर्गत सोपोर में एक निजी स्कूल में एक बच्चे की खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि हालत बिगड़ते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोपोर के मुस्लिम एजुकेशन ट्रस्ट के छात्र उबैद अल्ताफ (9) पुत्र अल्ताफ अहमद भट स्कूल परिसर में ब्रेक के दौरान खेलते समय अचानक गिर पड़ा। उसे तुरंत सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल सोपोर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीएमओ सोपोर के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है, लेकिन लगता है कि बच्चे को दिल का दौरा पड़ा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग पाएगा। पुलिस जांच कर रही है।