फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की अपील पर उमर अब्दुल्ला ने उठाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो अक्तूबर गांधी जयंती पर शुरू किए गए स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हो गए। बुधवार रात को उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सड़कों पर झाडू़ लगाई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के लिए फिल्म अभिनेता सलमान खान ने उमर का नामांकन किया था। इससे पहले उमर ने सलमान खान द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए नामांकन करने पर ट्विटर के जरिए उनका शुक्रिया अदा किया था।

इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि मेरे सहयोग के लिए आप ट्विटर पर नजर बनाए रखें। उमर ने रात को झाडू़ लगाकर सड़कों की सफाई करने के तुरंत बाद संबंधित फोटो ट्विटर पर अपलोड कर अपने सहयोग से सबको अवगत करा दिया।(फोटो-सोशल साइट)
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की अपील पर इस अभ‌ियान से जुड़े थे उमर

सलमान खान द्वारा उमर के अलावा आमिर खान, अजीज प्रेमजी, चंदा कोचर, प्रदीप धूत, रजत शर्मा, रजनीकांत और विनीत जैन का भी नामांकन किया गया है। सलमान खान का नामांकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।  उमर अब्दुल्ला ने ये सफाई अभ‌ियान श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके मे चलाया।

इस मौके पर उमर सरकार के कई नेता और मंत्रीगण उपस्थ‌ित थे। आपको बताते चले क‌ि हाल ही में कश्मीर में आई सदी की सबसे बड़ी त्रसदी में सबसे अध‌िक प्रभाव‌‌ित होने वाले इलाकों में श्रीनगर का जवाहर नगर भी शाम‌िल था। यहां पर बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें