मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आरबीआई गवर्नर सहित एडीएफसी, आईसीआईसी, पीएनबी और कैनरा बैंकों के अध्यक्षों से रियासत के विकास में सहयोग करने के लिए कृषि, बागवानी, आवासी एवं शिक्षा क्षेत्र में उद्यमियों के लिए ऋण क्षमता बढ़ाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने आरबीआई गवर्नर डॉ. रघुराम राजन के समक्ष तीन कोआपरेटिव बैंकों (जम्मू, अनंतनाग और बारामुला) के पुनर्पूंजीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने डॉ. रघुराम राजन को बताया कि इन तीनों बैकों पर आरबीआई द्वारा लाइसेंस रद्द करने का खतरा मंडरा रहा है।
साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि राज्य की ओर से नाबार्ड से इस मामले में सहयोग करने का प्रस्ताव भी है ताकि स्टेट शेयर के 139 करोड़ रुपये का लोन मिल सके जिससे की इन तीन बैकों में पूंजी निवेश हो और इन पर आरबीआई की कार्रवाई का खतरा न रहे।