मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को बख्शी स्टेडियम में 29वें पुलिस जन कल्याण मेले का उद्घाटन किया। श्रीनगर और जम्मू में आयोजित किए जाने वाले मेले में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
महबूबा मुफ्ती ने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कई स्टालों का निरीक्षण कर इसकी सराहना की। जम्मू-कश्मीर पुलिस वाइव वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित मेले में विभिन्न पुलिस संस्थानों ने कुल 53 स्टालों की स्थापना की गई है।
मेले का उद्देश्य जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के शहीद कर्मियों के परिवारों और बच्चों के कल्याण के लिए संसाधनों का सृजन करना है। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मीर जहूर अहमद, विधायक मोहम्मद खलील बंध, नूर मोहम्मद भट, अंजुम फाजिली और मोहम्मद यूसुफ भट, मुख्य सचिव बीबी व्यास, पुलिस महानिदेशक एसपी वैद, प्रधान सचिव गृह आरके गोयल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रोहित कंसल, भारती वैद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।