मन की बात के 36वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए श्रीनगर के 18 वर्षीय बिलाल डार कि तारीफ की । हाल ही में श्रीनगर नगर निगम ने बिलाल को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को तीन साल पूरे हो गए।
Congratulate 18-yr-old Bilal Dar,who has been made brand ambassador for cleanliness by Srinagar municipal corporation: PM Modi #MannkiBaat pic.twitter.com/4XTGgqQxuX
— ANI (@ANI) September 24, 2017
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, इससे पता चलता है कि स्वच्छता का एंबेसडर सिर्फ खिलाड़ी और अभिनेता ही नहीं हो सकता है। श्रीनगर नगर निगम इसके लिए बधाई का पात्र है। बिलाल डार भी बधाई के पात्र है, जो सफाई जैसा एक महान कार्य कर रहे हैं।
Srinagar's Bilal Dar has cleaned more than 12000 kgs of garbage from the Dal Lake in a year: PM Modi #MannKiBaat
— ANI (@ANI) September 24, 2017
गौरतलब है कि बिलाल डल झील की सफाई में जुटे हुए हैं। उन्होंने पिछले एक साल में झील से 12,000 किलोग्राम से ज्यादा कचड़ा निकाला है। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा आंदोलन को मिल रहे समर्थन को देखकर खुशी हो रही है। स्वच्छ भारत के लिए लोग सक्रियता से योगदान दे रहे हैं।