फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने सब जजों को दिए टिप्स

Sun, 22 Feb 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश न्यायिक अकादमी में सब जज और मुंसिफों के लिए आयोजित एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के दौरान अनुभवी जजों ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन


अकादमी के मुख्य संरक्षक और राज्य के मुख्य न्यायाधीश एन पाल वसंथाकुमार और अकादमी के चेयरमैन जस्टिस मुजफ्फर हुसैन अत्तर के दिशा-निर्देश पर आयोजित वर्कशाप में सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 9, 10, 11 और आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 100, 488, 514 पर आवश्यक जानकारी दी गई। वर्कशाप में राजोरी, पुंछ, रामबन, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ और कठुआ के सब जजों और मुंसिफों ने भाग लिया।

वर्कशाप का संचालन अकादमी के निदेशक पवन देव कोतवाल ने किया, जबकि जस्टिस (रिटायर्ड) ओपी शर्मा ने अपने अनुभव के महत्वपूर्ण टिप्स रखे, जिसका लाभ न्यायिक अफसरों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आपराधिक मामलों को डील करने के लिए जिन बिंदुओं पर गौर करना चाहिए, उसे विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जस्टिस वर्मा से कई मुद्दों पर सवाल किए, जिनका समाधान जस्टिस वर्मा ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें