फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त लेंगे जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा

Tue, 14 Oct 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ आपदा की चपेट में आए जम्मू कश्मीर में इसी साल विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग के बीच चुनाव आयोग शनिवार को राज्य के हालात की जानकारी लेने जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत और दो अन्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा और नसीम जैदी का दल श्रीनगर का दौरा करेगा। यह दौरा डीईसी विनोद जुत्शी के पिछले हफ्ते के दौरे के बाद पेश किए गए आकलन के चलते हो रहा है।
विज्ञापन


श्रीनगर और घाटी के कई इलाकों में बाढ़ से हुई तबाही के चलते आयोग को यह फैसला लेना है कि चुनाव कब कराए जाएं। जम्मू कश्मीर विधानसभा का छह साल का कार्यकाल अगले साल 19 जनवरी को खत्म हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया इससे पहले पूरी हो जानी चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार भी चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाने के पक्ष में है।

उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि आयोग श्रीनगर के दौरे पर नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, पीडीपी और भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों से चर्चा करेगा और उनसे चुनाव कराने के कार्यक्रम पर उनकी राय लेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस निर्धारित वक्त पर चुनाव कराए जाने का विरोध कर रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि राज्य के लोग अपने जिंदगी को पटरी में लाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, ऐसे चुनाव कराने का कोई तुक नहीं बनता है।
विज्ञापन


हालांकि उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल पीडीपी और भाजपा निर्धारित वक्त पर ही चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें