पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से (पीओके) पर कब्जा करने की फिलहाल योजना नहीं है, उम्मीद जताई कि एक दिन भारत के पास पूरा कश्मीर होगा।
भारतीय सैनिकों के बडगाम पहुंचने (लैंडिंग) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एयर मार्शल अमित देव ने कहा कि पीओके में आम नागरिकों के साथ पाकिस्तान की तरफ से उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायुसेना और सेना के संयुक्त प्रयास से (27 अक्टूबर, 1947 को) की गई कार्रवाई के बाद कश्मीर के इस हिस्से की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई।
इसी तरह पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा भी कश्मीर में शामिल हो जाएगा। आने वाले वर्षों में हमारे पास पूरा कश्मीर होगा।