फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिब्बर: जेके बैंक नई चुनौतियों का सामना करने को पूरी तरह तैयार, कोविड में भी दिया था बेहतर प्रदर्शन

Fri, 01 Oct 2021 11:57 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आरके छिब्बर ने कहा कि बैक टू विलेज चरण में बैंक ने बेहतर भूमिका निभाई है। बैंक समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तीकरण और उत्थान के लिए कई कार्यक्रमों को चला रहा है।
विज्ञापन
जेएंडके बैंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएंडके बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आरके छिब्बर ने कहा कि बैंक और अधिक जिम्मेदारियों के साथ नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। बैंक ने कोविड जैसी महामारी के बीच भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफलता पाई है। छोटे व्यवसायों के वित्त के लिए प्राप्त 19402 आवेदनों में से 15477 के लिए 249.57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। छिब्बर कॉरपोरेट मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शेयरधारकों की 83वीं वार्षिक आम बैठक में बोल रहे थे। बैठक का बैंक की वेबसाइट पर सीधा वेब कास्ट किया गया।

विज्ञापन


छिब्बर ने कहा कि कठिन बाजार के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 की सभी तिमाहियों में बैंक ने मुनाफा कमाया है। यह प्रदर्शन सरकार के आत्मनिर्भर, उद्यमी अनुकूल, सामाजिक रूप से समावेशी अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण को मजबूती देगा। बैक टू विलेज चरण में बैंक ने बेहतर भूमिका निभाई है। बैंक समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तीकरण और उत्थान के लिए कई कार्यक्रमों को चला रहा है। बैंक ने एनआईएम, सकल एनपीए, नेट एनपीे, पीसीआर, पूंजी जैसे वित्तीय मानकों के संदर्भ में सुधार किया है।

यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर धारकों को बैंक की पूंजी नियोजन का मौका दिया गया है। एक हजार करोड़ रुपये की इक्विटी शेयर पूंजी जुटाने का प्रस्ताव रखा गया। बैंक के हाल ही में कर्मचारी स्टाक खरीद योजना (ईएसपीएस) में कर्मचारियों की जबरदस्त प्रक्रिया मिली। बैठक में प्रश्न उत्तर सत्र का आयोजन किया गया। इस बीच ई वोटिंग के परिणामों के साथ स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट को बैंक की वेबसाइट पर रखा जाएगा। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें