फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chenani Fire Incident: सुध महादेव स्थित बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

Sun, 12 Mar 2023 11:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी

सार

चिनैनी तहसील के अंतर्गत सुध महादेव के बाजार में देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाजार के बीचो-बीच करीब तीन से चार दुकानों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है और  उसके आसपास की कुछ दुकानों को भी आग से कुछ नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Chenani Fire Incident - फोटो : रोहित गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उधमपुर की चिनैनी तहसील के अंतर्गत सुध महादेव के बाजार में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। आग ने यहां कुछ दुकानों को जलाकर राख कर दिया है। इस पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात सुध महादेव मंदिर के साथ लगते बाजार की एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसका पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। साथ ही आग को बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि बाजार के बीचो-बीच करीब तीन से चार दुकानों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है और  उसके आसपास की कुछ दुकानों को भी आग से कुछ नुकसान हुआ है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें