फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब खतरे के निशान से ऊपर, तवी भी उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरी इलाकों में हुई बारिश से रविवार को चिनाब दरिया के अलावा तवी नदी पूरे उफान पर रही। चिनाब दरिया तो खतरे के निशान को छू गया और वहां 34.2 फुट तक जल स्तर रहा। वहीं तवी नदी भी 9.5 फुट तक बही। चिनाब में खतरे का निशान 33 फुट तो तवी में 14 फुट पर होने पर अलर्ट घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन


चिनाब दरिया सायं पांच बजे 34.2 फुट जल स्तर होने पर आसपास की बस्तियों में अलर्ट किया जा चुका था। प्रशासन भी जल स्तर को देखते हुए सतर्कता बरत रहा है और लोगों को दरिया के करीब न जाने की अपील की जा रही है। देर रात तक चिनाब दरिया खतरे के निशान को पार कर चुकी थी। जम्मू शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली तवी नदी भी रविवार को उफान पर रही।

तवी में दोपहर एक बजे तक 9.5 फुट तक जल स्तर पहुंच चुका था और अलर्ट की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसके बाद जल स्तर कम होना शुरू हो गया और सायं पांच बजे 8.6 फुट जल स्तर पर तवी बह रही थी।
विज्ञापन


तवी में 13 फुट जल स्तर होने पर ही आसपास की बस्तियों में अलर्ट घोषित कर दिया जाता है और 17 फुट पर पहुंचने पर खतरा घोषित कर यह जलस्तर होने पर आसपास के लोगों को प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाता है।

जम्मू-कश्मीर में अभी और बरसेंगे बादल

मौसम के बदले मिजाज से जम्मू के साथ घाटी में पारा गिर गया है। दोनों संभागों के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। इससे अमरनाथ यात्रियों के साथ शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग में बारिश होगी।

लद्दाख में इक्का-दुक्का स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा आगामी 18 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा, जिसमें तेज और हलकी बारिश होगी। जम्मू में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। यहां पिछले चौबीस घंटों में 48 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में उमस के चलते दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 83 रहा। श्री वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 89.6 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 25.3 और न्यूनतम एक डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यहां जान‌िए, कहां कितनी हुई बारिश

बटोत में 74.6 मिलीमीटर बारिश के साथ पारा आठ डिग्री लुढ़ककर 18.5 सेल्सियस तक पहुंच गया है। बनिहाल में 34.4 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह में 11 डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 21.9 और न्यूनतम तीन डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 11.3 मिलीमीटर बारिश हुई। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में नौ डिग्री कम दिन का अधिकतम तापमान 15.7 और न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां 16.4 मिलीमीटर बारिश हुई। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में चार डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा में नौ डिग्री कम 20.8, कुकरनाग में दस डिग्री कम 17.0, लेह में 25.4 और कारगिल में 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें