फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकों पर जांच के बाद आगे जाने दिए वाहन, संदिग्धों पर पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने की वर्षगांठ और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की आशंका पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने चौकसी बढ़ा दी है। आतंकी किसी बढ़ी वारदात को अंजाम न दें, इसके लिए पुलिस हर नाके पर वाहनों को रोककर जांच के बाद ही आगे जाने दे रही है। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात और शनिवार को भी पुलिस टीमें मोबाइल वैनों के जरिये शहर में गश्त करती रहीं। राहगीरों को भी नाकों पर रोककर उनका सामान खंगाला गया। इसके अलावा बाहरी राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले वाहन चालकों के दस्तावेज चेक किए गए।
पाकिस्तानी ड्रोन की बढ़ती घुसपैठ के बाद पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट हो गई हैं। रात के समय भी तवी नदी और प्रसिद्ध मंदिरों पर नजर रखी जा रही है। श्री रघुनाथ मंदिर, बावे वाली माता, मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। शक होने पर लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। शाम के समय भी पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करती रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें