फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: तीर्थ यात्रियों को हेलिकॉपटर के फर्जी टिकट बेचने का मामला, 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sun, 29 May 2022 02:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों को हेलीकॉप्टर के फर्जी टिकट बेचने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 40 फर्जी वेबसाइट को पुलिस ने ब्लॉक करवा दिया है। 
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर सेवा के फर्जी टिकट बेचने के मामले में सात आरोपियों को चार्जशीट दाखिल किया गया है। शनिवार को रियासी जिला पुलिस ने स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें सुनील चावला, मोनू पंकज, दीपक कुमार और गजानंद मेघवाल निवासी राजस्थान और अशोक कुमार शर्मा उर्फ मिस्त्री, लखपती पासवान ओर संतोष कुमार निवासी बिहार को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ऑनलाइन फर्जी टिकट बेचने की शिकायत पर टीमें गठित की गई थीं। चार आरोपियों को पुलिस टीम ने मार्च माह में राजस्थान से पकड़ा था। वहीं बिहार से तीन लोगों को मई माह में गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड से सभी आरोपी कटड़ा लाए गए।
 
जांच के दौरान 40 फर्जी वेबसाइट भी चिह्नित की गईं, जिन्हें ब्लॉक करवा दिया गया। चार्जशीट दो अलग-अलग मामलों के तहत दायर की गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन


इस बीच एसएसपी रियासी अमित गुप्ता ने यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे हेलिकॉप्टर टिकट और प्रसाद के लिए बुकिंग करवाना चाहते हैं तो सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें