फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छन्नी हिम्मत में रात 12 बजे हंगामा, टक्कर के बाद मारपीट की कोशिश

विज्ञापन
टक्कर मारने वाली गाड़ी स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी हिम्मत में शनिवार रात 12 बजे सड़क हादसे के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि कार चालक ने घर के बाहर पार्क की कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से नंबर प्लेट लेकर फरार हो गया। बाद में पांच से सात युवक मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने की कोशिश की। इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

पीड़ित प्रणव गुप्ता ने बताया कि उसका भाई रात करीब 12 बजे गाड़ी घर के अंदर पार्क कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई हिमाचल नंबर के कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी दो से तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद छन्नी हिम्मत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान गाड़ी से पिस्तौल और शराब की बोतलें मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें