रियासी। यातायात के नियमों की पालना के लिए पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे हैं। इसके साथ ही उन्हें जागरूक भी किया है।
यातायात विभाग ने पुलिस की मदद से रियासी-पौनी मार्ग और रियासी-कटड़ा मार्ग पर नाके लगाए थे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेज की की जांच की गई। इस दौरान आठ वाहनों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं होने पर चालान काटा गया। 15 वाहन चालकों को मौके पर ही कंपाउंड चालान करते हुए 14 हजार पांच सौ जुर्माना वसूला है। मौके पर एआरटीओ राजेश गुप्ता, एमवीडी इंस्पेक्टर सीएस बलोरिया, डीटीआई अशीष खजूरिया मौजूद रहे। सभी वाहन चालकों को नियम अनुसार वाहन चलाने को कहा गया।