फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन काट कर लगाया 40.07 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) की ओर से वीरवार को बिजली चोरी रोकने के लिए गंग्याल इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान 553 घरों की जांच कर अवैध कनेक्शन काटे गए और नियमों का उल्लंन करने वालों के खिलाफ 40.07 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यह अभियान जेपीडीसीएल सहायक कार्यकारी अभियंता नितिन महाजन के नेतृत्व और जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेश के निर्देश पर गंग्याल इलाके में चलाया गया। इस दौरान हरी विहार, डिग्याना, गोविंद नगर, उत्तम नगर, कुंजवानी, जवाहर नगर, रायपुर सतवारी और डेली सहित आसपास के करीब 553 घरों की जांच की गई। इसमें अवैध कनेक्शन हटाने के साथ ही तार भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ 40.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। लोगों को बिजली चोरी नहीं करने, कनेक्शन लेने सहित बिजली का सही ढंग से इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक भी किया गया। कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बिजली लोड के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इस मौके पर सहायक अभियंता राजेश कुमार, सहायक इंजीनियर केशव खजूरिया, जूनियर इंजीनियर हितेश्वर सूद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें