फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 15 सौ से ज्यादा के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कारोना संक्रमण में बढ़ोतरी पर अब शहर में पुलिस ने सख्ती कर दी है। बिना मास्क, नाक के नीचे मास्क लगाकर घूमने वाले 15 सौ से ज्यादा लोगों के चालान काट कर तीन लाख रुपये वसूले गए हैं। पुराने शहर समेत अन्य जगहो में पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि बिना मास्क बाजारों में न आएं।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदारों को भी मास्क पहनने के लिए पुलिस ने सख्ती की। कुछ दुकानदार बिना मास्क सामान वितरित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मास्क लगाने के लिए कहा गया। मौजूदा समय में दो सौ रुपये का चालान काटा जा रहा है। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के 500 रुपये के हिसाब से चालान काटने की चेतावनी दी है।
दूसरे दिन भी 15 सौ से ज्यादा चालान किए गए। पुराने शहर में एक रेस्टारेंट में भीड़ होने पर पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला। साथ ही सील करने की कार्रवाई आरंभ की, लेकिन बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया। स्पष्ट किया गया कि सिर्फ एक समय में 25 लोगों से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। नियमों की अवहेलना करने पर दुकानों को सील कर दिया जाएगा। इसी तरह मेटाडोर में दूसरे दिन भी भीड़ रही। खड़े होकर लोग सफर करते दिखाई दिए। पुलिस ने मेटाडोरों को खड़ा कर हिदायत दी है। पुलिस ने तमाम बाजारों में औचक निरीक्षण किया है और लोगों को हिदायत दी है। वहीं, रात्रि कर्फ्यू में सख्ती कर दी गई है। नौ बजे के बाद आने जाने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। रात को बाहर आने का कारण पूछा जा रहा है। बिना कारण आने वाले लोगों को पुलिस सख्ती से पेश आ रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें