जम्मू। बाहु फोर्ट पुलिस ने दो युवकों से 720 चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान यूसुफ निवासी बिक्रम चौक और लियाकत अली निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। लंबे समय से नशा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने बाहु फोर्ट के पास नाका लगाया था। इसी दौरान दोनों की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई।