फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम का रियासी में दिखा व्यापक असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ट्रांसपोर्ट यूनियन के एक दिवसीय चक्का जाम का रियासी में व्यापक असर देखने को मिला है। यात्री वाहन नहीं चलने से लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ग्रामीण और दूरदराज इलाकों से कस्बे में खरीदारी के लिए आए लोगों को पैदल ही गंतव्य की ओर जाते देखा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कटड़ा, पौनी, रनसू, अरनास, दरमाड़ी, माहौर, तलवाड़ा, डेरा बाबा, जेडी, गण कोलसर व भमाग के लिए भी कोई यात्री वाहन नहीं चले हैं। इस कारण आम जनता को परेशान होते देखा गया। ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों ने मुख्य बस अडडे पर बैठ कर हर वाहन पर नजर रखी। वहीं, बैठक में कहा गया कि यूनियन के निर्देश के बाद ही वाहनों को चलाया जाएगा। इस के साथ ही पौनी में भी चक्का जाम का असर देखने को मिला। मिनी बसों के साथ ही अन्य यात्री वाहन भी नहीं चले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें