फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा-उधमपुर की बसों का आज चक्का जाम

Thu, 09 Apr 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आल जेएंडके ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्टरों ने कटड़ा-उधमपुर की बसों का 9 अप्रैल को चक्का जाम करने का फैसला किया है। इसका खुलासा टीएस वजीर ने बुधवार को आल ट्रांसपोर्टरों के साथ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। उनका कहना है कि बन टोल प्लाजा पर यात्री वाहनों से टोल टैक्स लेना बंद किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस से 375 रुपये अप-डाउन टोल टैक्स लिया जा रहा है, जबकि मेटाडोर से 125 रुपये लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर की हालत ही बहुत दयनीय बनी है। ट्रांसपोर्टरों का कारोबार पहले ही डीजल की कीमतें बढ़ने और कई प्रकार के टैक्स के नीचे दबा हुआ है।

फिर खराब मौसम के कारण और बाढ़ आने के कारण कई-कई दिनों से बसें खड़ी रही हैं। डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रामबन सहित अन्य कई जिलों में बसें नहीं दौड़ने के कारण खर्च बढ़ रहे हैं। बन टोल प्लाजा में अपडाउन चार सौ रुपये टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार की मनमानी के चलते ट्रांसपोर्टरों ने 9 अप्रैल को कटड़ा, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, बनिहाल के रूट की बसों का चक्का जाम रखने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि सरकार से पहले ही टोल प्लाजा नहीं लगाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के ध्यान में भी मामला लाया गया है। अब उन्हें हड़ताल करने जैसा कदम उठाना पड़ा है। अगर कोई हल नहीं हुआ तो 13 अप्रैल को आल जेएंडके में बसों और सभी प्रकार के वाहनों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर दविंद्र चौधरी, विजय शर्मा, गुरदीप सिंह, केडी सिंह, मनमीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें