फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान की ओर से LoC पर सीजफायर का उल्लंघन

Wed, 19 Jul 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे तमाम इलाकों में लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। दो दिन से पाकिस्तानी सेना के द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में गोलाबारी के बाद बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण एलओसी से सटे करीब 150 गांवो के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को भी एक बार फिर रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है। 

पाकिस्तान की ओर से बुधवार को पुंछ और राजोरी जिले से सटे मंजाकोट व राजधानी सेक्टरों में मोर्टार दागे गए हैं। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में पुंछ एक शख्स के घायल होने की खबरें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें