फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मुखर्जी के नाम पर हुई चिनैनी-नाशरी टनल, मंत्री जितेंद्र बोले पीओके में जल्द लहराएगा तिरंगा

Fri, 25 Oct 2019 09:29 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉ. जितेंद्र सिंह के किया ऑनलाइन शुभारंभ
  • पीएम मोदी साल 2017 में खुद कर चुके हैं इस टनल का उद्घाटन 
विज्ञापन
चिनैनी-नाशरी सुरंग - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से ठीक पहले सरकार ने एशिया की सबसे लंबी सुरंगों में शामिल चिनैनी-नाशरी सुरंग का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर दिया। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि नौ किलोमीटर की यह देश की सबसे लंबी सुरंग है। करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सुरंग जम्मू को उधमपुर से रामबन होते हुए जोड़ती है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी जहां 31 किलोमीटर घट गई, वहीं दोनों शहरों की दूरी तय करने में लगने वाला समय भी दो घंटे घट गया। इससे लोगों का समय एवं धन बचेगा। उल्लेखनीय है कि यह सुरंग जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 का हिस्सा है।

उधर चिनैनी में वीरवार को हुए कार्यक्रम के दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित टनल के बाहर नामकरण की प्लेट लगाई गई। इसे फूलों से सजाया गया था। सुबह साढे़ ग्यारह बजे के बाद केंद्रीय मंत्री आनलाइन आए और उन्होंने इसका आधिकारिक नाम शुरू करवाया। इस मौके पर टनल के पास बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टनल के बाहर जम्मू संभाग के डिवकाम संजीव समेत अन्य अधिकारी और लोग पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अनुच्छेद 370 व 35ए का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस टनल के बनाए जाने से 31 किलोमीटर सफर कम हुआ है। इससे लोगों का वक्त भी बच रहा है। 

पीओके में जल्द लहराएगा तिरंगा: सिंह
कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुखर्जी का सपना एक विधान-एक निशान पूरा हो गया है। अभी दूसरा सपना पीओके में तिरंगा फहराना पूरा करना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें