फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेपाल के त्रिभुवन विवि के साथ शैक्षिक सहयोग बढ़ाएगा जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय

विज्ञापन
नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय संग हुए एमओयू को दिखाते केंद्रीय विवि जम्मू के वीसी प्रो. संजीव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक एवं शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा। मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने इस संबंध में त्रिभुवन विवि के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

वर्चुअल हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. संजीव जैन और त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के वीसी प्रो. दीपक आर्यल ने शिरकत की। प्रो. जैन ने कहा कि इस एमओयू से दोनों संस्थानों को लाभ होगा। प्रो. दीपक आर्यल ने कहा कि त्रिभुवन विश्वविद्यालय की शुरुआत 1959 में हुई थी। उन्होंने इस एमओयू को वातावरणीय विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मददगार बताया।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय के अंतर राष्ट्रीय मामलों के केंद्र के निदेशक डॉ. विष्णु प्रसाद पांडे ने कहा कि इस समझौते से अलग-अलग विषयों में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के अंतरराष्ट्रीय ममालों के केंद्र की एसोसिएट डीन डॉ. श्वेता यादव ने बदलते जलवायु सिस्टम के तहत हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए इस समझौते को बेहद जरूरी बताया। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डीन एकेडमिक्स प्रो. सुरम सिंह कहा कि एकेडमिक एक्सचेंज के नजरिये से ये एमओयू महत्वपूर्ण है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के रजिस्ट्रार प्रो. यशवंत सिंह ने भी अपनी बात रखी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें