फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर

Thu, 13 Nov 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी ब्वॉयज एवं गर्ल्स हास्टल की सुविधा नहीं है। वहीं विद्यार्थियों को अपना कैंपस नए साल 2015 में मिल सकता है। नया सत्र भी जनवरी माह से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कई बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का परिसर राय सचाना (सांबा) में तैयार हो रहा है। इसमें 15 दिसंबर तक प्रशासनिक ब्लाक के शिफ्ट होने की उम्मीद है। गेस्ट हाउस एवं प्रोफेसरों के क्वार्टर भी तैयार हो रहे हैं। इन पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

हालांकि अभी तक ब्वॉयज एवं गर्ल्स हास्टल के लिए काम नहीं शुरू हो सका है। बताया जा रहा कि पानी की सुविधा मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वीरवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी सहित कई अधिकारी भी राय सचाना में विकास कार्य का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. देवानंद का कहना है कि अगला एकेडमिक सेशन नई इमारत में शुरू करने का प्रयास जारी है। डिस्टेंस एजूकेशन की इमारत तैयार होने वाली है। गेस्ट हाउस और प्रोफेसरों के  क्वाटरों की इमारत में भी काम जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें