केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने सीयूसीईटी की प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। ये फैसला कोरोना के चलते लिया गया है। अब ये परीक्षा 18, 19 और 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले ये परीक्षा 8, 9 और 10 अगस्त को रखी गई थी। सीयू प्रशासन का कहना है कि यदि हालात ठीक नहीं होते तो फिर से परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है।