जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में रजिस्ट्रार, वित्तीय अधिकारी और लाइब्रेरियन के तीन स्थायी पद के लिए अभ्यर्थी अब 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बीते माह आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय ने उन अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया है, जो किसी कारण से आवेदन नहीं कर सके थे। ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एक हजार रुपये आवेदन शुल्क विवि के नाम पर जमा करवाना होगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य वर्ग के तीन रिक्त पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रार के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 57 वर्ष और पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। वित्तीय अधिकारी के पद के लिए आयु 57 वर्ष और तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं लाइब्रेरियन के पद के लिए 55 वर्ष आयु और पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। विव अनुदान आयोग के नियमानुसार पद भरे जाएंगे।