फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के हालात परखने आ सकता है केंद्रीय दल

Tue, 18 Apr 2017 01:26 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी के हालात आने वाले दिनों में और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। गृह मंत्रालय हालात का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का दल शीघ्र घाटी भेज सकता है। दल मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य और पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मिलकर स्थिति का आकलन करेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पत्थरबाजों तथा उपद्रवियों से सख्ती से निबटने की रणनीति भी बनाई गई है। सूत्रों ने बताया कि अगले महीने दरबार श्रीनगर में खुल जाने के बाद हालात को और बिगाड़ने की साजिश के इनपुट हैं, ताकि राज्य और केंद्र सरकार को उपद्रवियों की ओर से खुली चुनौती दी जा सके।

श्रीनगर शहर में आतंकियों की मौजूदगी के भी इनपुट हैं। इसके साथ ही पत्थरबाजों को भड़काने की भी खबर है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। सुरक्षाबलों पर हमले तेज हुए हैं। 
विज्ञापन

विपक्ष के निशाने पर महबूबा सरकार

उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
नेकां का कहना है कि हालात कितने खराब हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को अपने मुलाजिमों के लिए पैतृक घर न जाने की एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ रही है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर कहा है कि रोजाना महबूबा सरकार के नाकाम होने के सबूत सामने आ रहे हैं। राज्य में हालात बिल्कुल बेकाबू हो गए हैं। सरकार नाम की चीज नजर नहीं आ रही है। अब पुलिस वालों को घर न जाने की सलाह दी गई है। खासकर दक्षिणी कश्मीर में। यह महबूबा सरकार की नाकामी को दर्शाता है।  
विज्ञापन

400 से अधिक पत्थरबाज पकड़े गए

400 से अधिक पत्थरबाज गिरफ्तार - फोटो : demo pic
पूरी घाटी में पत्थरबाजों की धरपकड़ तेज हो गई है। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के साथ ही कुलगाम, श्रीनगर, कुपवाड़ा, सोपोर, पट्टन आदि इलाकों में पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अब तक 400 से अधिक युवाओं को पत्थरबाजी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें