केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो असलहों की लाइसेंस के मामले में श्रीनगर, जम्मू, गुरुग्राम और नोएडा सहित तेरह स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस जांच के दायरे में कई जिला आयुक्त हैं। अपने कार्यकाल के दौरान ये अधिकारी कुपवाड़ा, बारामुला, उधमपुर, किश्तेवाड़, शोपियां, राजोरी, डोडा और पुलवामा में तैनात रहे हैं।
पूर्व में असलहों की लाइसेंस बनाने के मामले कई शिकायतें मिली थीं। साथ ही अधिकारियों पर कई आरोप भी लगे थे। इसी क्रम में आज यानी कि सोमवार को सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक हलचल तेज हो गई है।